एजुकेशन

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने विभागीय अधिकारियों के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारा से हेमकुंट साहिब तक 18 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेमकुंट साहिब की यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए यात्रा से पहले पैदल मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। श्री हेमकुंट साहिब और लोकपाल मंदिर की यात्रा इस साल 25 मई से शुरू होगी। हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के आसपास अभी भी करीब 08 फीट बर्फ है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंट सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, हालांकि सेना के जवानों ने हेमकुंट साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पैदल यात्रा मार्ग पर मोड़ सुधारीकरण, रेलिंग, पार्किंग, घोड़ा पड़ाव तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेन शेल्टर, यात्री शेड, बेंच, साइनेज सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। घोड़े-खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इको विकास समिति को पुलना, भ्यूंडार, जंगल चट्टी, घांघरिया, अटलाकोटी में निर्मित नए शौचालयों में रंगरोगन और यात्रा मार्ग पर साफ सफाई, सभी सुलभ शौचालयों में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम करने, एसडीआरएफ के साथ डीडीआरएफ जवानों की भी तैनाती करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने घांघरिया हेलीपैड, थाना, चौकी, अस्पताल सहित यात्रा से जुड़ी अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्री हेमकुंट साहिब, लोकपाल मंदिर और वैली ऑफ फ्लावर की यात्रा को सुखद बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। हेमकुंट साहिब यात्रा मार्ग पर लोनिवि ने 84 डेंजर मोड़ में से 72 मोड़ों का सुधारीकरण कार्य पूर्ण कर दिया है। शेष कार्य प्रगति पर हैं। म्यून्डार गांव में 165 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार है। पुलना से हेमकुंट तक के ट्रैक पर 14 रेन शेल्टर, 02 यात्री शेड और 282 बैंच यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं। हेमकुंट यात्रा मार्ग पर स्थित 30 पीटीएसपी व टीटीएसपी पर पेयजल सुचारू करने का काम चल रहा है। पुष्पावती नदी से घांघरिया के लिए नई पेयजल लाइन पर भी काम शुरू हो गया है। घांघरिया में घोड़े-खच्चरों के लिए बाईपास बनाया गया है। अटलाकोटी तल्ली और मल्ली में दो नए शौचालय बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान गोविंद घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह, डीएफओ भारत भूषण मर्तोलिया, एसडीएम चन्द्र शेखर बशिष्ठ, सीएमओ डा.राजीव शर्मा, सीओ पुलिस अमित कुमार शैनी सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

2 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago