एजुकेशन

धामी ने दीपावली के अवसर पर आज कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया तथा मिट्टी के दीये व अन्य सामान तैयार करने वाले कुम्हारों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर आज कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया तथा मिट्टी के दीये व अन्य सामान तैयार करने वाले कुम्हारों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी मिट्टी के दीये खरीदकर सभी से मिट्टी के दीये खरीदने तथा दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये दीपावली के पर्व को अधिक पावन बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के घरों में दीपावली पर जलने वाले दीये कुम्हारों की खुशहाली तथा आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनते हैं। उन्होंने खरीदे हुए दीयों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हुए कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। कुछ ही वर्षों में यूपीआई तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए हम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो तथा सबका जीवन को प्रकाशमय बना रहे।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago