मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा में आ रहे यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आज सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय द्वारा यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश का निरीक्षण किया गया।
इस व्यवस्था के तहत आज 800 यात्रियों को ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी उत्तराखण्ड की सीमा से बाहर हैं, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर भेजा जाएगा। सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल द्वारा यह भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश जहां यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है, वहां स्थित दो सुलभ शौचालयों को निःशुल्क यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…