एजुकेशन

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम ) का निरीक्षण

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम ) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम में राज्य में स्थित सभी बांध परियोजनाओं के शैडो कंट्रोल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। आज यूजेवीएनएल के डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशन में एसईओसी में सचिव आपदा की उपस्थिति में शैडो कंट्रोल स्थापित करने की टेस्टिंग की गई।

राजकुमार ने बताया कि टेस्टिंग सफल रही और यूएसडीएमए से कमांड मिलते ही डाकपत्थर बैराज के नियंत्रणाधीन सायरन बज उठा। उन्होंने बताया कि जल्द इसे कंट्रोल रूम में स्थापित कर दिया जाएगा।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने सभी बांध परियोजनाओं को निर्देश दिए कि सभी तय समय के भीतर अपने-अपने शैडो कंट्रोल यूएसडीएमए के एसईओसी में स्थापित कर दें। बता दें कि यदि किन्हीं कारणों से बांध परियोजनाओं के नियंत्रणाधीन कंट्रोल रूम से खतरे का सायरन नहीं बजा तो उसे यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से बजाया जा सकेगा।

इस दौरान डॉ. सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित यूएसडीएमए के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौ० ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

14 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago