एजुकेशन

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां अंतिम चरण में

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां अंतिम चरण में

बदरीनाथ धाम में आगामी 23 अप्रैल को कपाट खुलने से पूर्व तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्यों का भी अवलोकन किया गया तथा मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया गया।

अधिकारियों को नृसिंह मंदिर और योग बद्री मंदिर की साज-सज्जा 20 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही धाम को फूलों से सजाने का कार्य 22 अप्रैल तक पूरा करने को कहा गया है। सजावट में गेंदे के साथ विभिन्न रंगों के गुलाब के फूलों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है और इसके लिए दानदाताओं को समय पर सूचित करने को कहा गया है।

इसके अलावा, परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों को दुरुस्त कर कपाट खुलने से पहले उनका ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारों में जगह-जगह स्क्रीन लगाने की भी योजना है, ताकि प्रतीक्षारत श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

ज्योतिर्मठ और धाम के अतिथि गृहों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा पूरे मंदिर परिसर में 20 अप्रैल से पहले आकर्षक साइनेज लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, मंदिर समिति के कार्मिक और मास्टर प्लान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago