एजुकेशन

देहरादून में 4 से 12 अप्रैल तक होगा दून पुस्तक महोत्सव 2026, देशभर के लेखक और कलाकार होंगे शामिल


देहरादून में 4 से 12 अप्रैल तक होगा दून पुस्तक महोत्सव 2026, देशभर के लेखक और कलाकार होंगे शामिल

देहरादून, 2 अप्रैल। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 12 अप्रैल 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘दून पुस्तक महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

गुरुवार को देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक ने महोत्सव की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पुस्तकों, विचारों और संस्कृति का अनूठा संगम होगा, जो देशभर के पाठकों, लेखकों और कलाकारों को एक मंच पर लाएगा।

महोत्सव का उद्घाटन 4 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण, मिलिंद सुधाकर मराठे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊँनी सहित विभिन्न भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और साहित्य को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाना है।

महोत्सव में बच्चों के लिए प्रतिदिन स्टोरी टेलिंग, रचनात्मक कार्यशालाएं, क्विज़ और इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘दून साहित्य उत्सव’ होगा, जहां देश के प्रतिष्ठित लेखक, फिल्मकार और विचारक विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। इनमें इम्तियाज़ अली, नितिन सेठ, आचार्य प्रशांत, संजीव चोपड़ा और सतीश दुआ जैसी हस्तियां शामिल होंगी।

महोत्सव के दौरान सिनेमा और साहित्य, महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और साहस, भारत के स्वतंत्रता संग्राम, 1946 के नौसेना विद्रोह और सुभाष चंद्र बोस की विरासत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago