हाई पावर कमेटी ने AMRUT 2.0 के तहत शहरी जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण परियोजनाओं को दी मंजूरी
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श कर अनुमोदन प्रदान किया गया।
हल्द्वानी और नैनीताल में परियोजनाएं
लघु सिंचाई विभाग, नैनीताल की योजनाओं के तहत हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र में जल पुनर्भरण संरचनाओं के विकास और पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसमें हरिहर कॉलोनी हल्द्वानी, विश्वविद्यालय हल्द्वानी, उषा रूपक कॉलोनी नैनीताल और सुदर्शन कॉलोनी हल्द्वानी शामिल हैं।
हरिद्वार में वर्षा जल संचयन और रिचार्ज शाफ्ट
हरिद्वार क्षेत्र में बहादराबाद में वर्षा जल संचयन के तहत रिचार्ज शाफ्ट की स्थापना, रामधाम कॉलोनी पार्क, शिवालिक नगर में संचयनित जल से भू-जल पुनर्भरण हेतु रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण और राजलोक कॉलोनी पार्क, नगर निगम हरिद्वार में भू-जल रिचार्ज से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
तालाब नवीनीकरण और रिचार्ज शाफ्ट निर्माण
नगर पंचायत इमलीखेड़ा (हरिद्वार) द्वारा रांगड़वाला तालाब के नवीनीकरण की योजना को मंजूरी दी गई। देहरादून क्षेत्र में नवादा क्षेत्र में तालाब के नवीनीकरण और रिचार्ज शाफ्ट निर्माण तथा डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रिचार्ज शाफ्ट निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी गई।
AMRUT 1.0 की बचत का उपयोग
पूर्व में AMRUT 1.0 के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में हुई लगभग ₹39.82 करोड़ की बचत का उपयोग रुद्रपुर और काशीपुर नगर क्षेत्रों में वाटर मीटर अधिष्ठापन के लिए किया जाएगा, जिससे शहरी जल प्रबंधन प्रणाली अधिक आधुनिक और प्रभावी बनेगी।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा और शहरी जल संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव नितेश झा, वी षणमुगम, युगल किशोर पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…
ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…