दिव्यांगजन सशक्तिकरण की मिसाल बना देहरादून का दिव्य कला मेला, 16 राज्यों की रही भागीदारी
देहरादून। दिव्यांगजन सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दिव्य कला मेला का समापन समारोह रविवार को देहरादून में सम्पन्न हुआ। यह मेला 21 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें देश के 16 से अधिक राज्यों से आए दिव्यांगजन उद्यमियों एवं कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया गया। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजन उद्यमियों को विपणन का अवसर प्रदान करना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना, कौशल विकास को बढ़ावा देना और सामाजिक समावेशन को मजबूत करना रहा।
समापन समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और ऐसे आयोजन उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विधायक खजानदास, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक गैरोला, आयुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रकाश चंद्र तथा निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (भारत सरकार) प्रदीप भी मौजूद रहे।
मेले में दिव्यांगजन उद्यमियों द्वारा हस्तशिल्प, जूट व बांस उत्पाद, वुडक्राफ्ट, वस्त्र एवं टेक्सटाइल, पेंटिंग, ऑर्गेनिक उत्पाद तथा पैकेज्ड खाद्य सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। आगंतुकों ने उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।
मेले के दौरान लगभग ₹50 लाख की बिक्री दर्ज की गई, जिसे दिव्यांगजन उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। दिव्य कला मेला समाज में समावेशन और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।
उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…
ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…