देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को देश की राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे पर इन दिनों फिनिशिंग टच का काम तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होते ही एक्सप्रेसवे को ट्रायल रन के लिए खोले जाने की तैयारी है।
एक्सप्रेसवे पर लाइटिंग, पेंटिंग, साइन बोर्ड, डिवाइडर मार्किंग और सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं। संबंधित एजेंसियां कार्य को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा।
एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद देहरादून से दिल्ली के बीच यात्रा समय घटकर ढाई से तीन घंटे रह जाएगा। फिलहाल यह सफर तय करने में छह से सात घंटे तक का समय लग जाता है। एक्सप्रेसवे के चालू होने से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल रन के दौरान एक्सप्रेसवे की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी। कुछ हिस्सों में अभी सीमित रूप से वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसे अभी जनता के लिए नहीं खोला गया है।
एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने से उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच संपर्क और मजबूत होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…
ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…