उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए कार्यों में तेजी के निर्देश
देहरादून। आनंद बर्द्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में राज्य में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन एवं रखरखाव को लेकर बोर्ड की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित एवं प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली गई।टी
मुख्य सचिव ने कहा कि रोपवे परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, यातायात सुविधा एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और अनावश्यक विलंब से बचा जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि Visibility Study जैसी प्रक्रियाओं को प्रारंभिक चरण में ही High Power Committee के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि परियोजनाओं के सभी पहलुओं पर समय रहते विस्तृत विचार-विमर्श संभव हो सके। साथ ही रोपवे से संबंधित प्रस्तावों की गहन एवं त्वरित स्क्रूटनी कर लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने PPP मोड पर बनने वाली रोपवे परियोजनाओं के तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुमोदनों सहित सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन, सरकारी निर्माण एजेंसियों, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं सुरक्षा एजेंसियों (पुलिस) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज पांडेय, धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रूहेला, NHNML से प्रशांत जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…
ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…