एजुकेशन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लिया।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित है। निकट भविष्य में आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में भी एसआईआर अभियान चलाया जा सकता है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में अभी से चरणबद्ध तैयारी की जा रही है। मतदाताओं की मैपिंग के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे संपर्क एवं अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा अनिवार्य है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, एईआरओ एवं ईआरओ के बीच बेहतर समन्वय से ही मैपिंग का कार्य आसानी से पूरा हो सकेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने संवाद के दौरान विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों से पहुंचे बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मैपिंग के दौरान आ रही समस्याओं को सुना और ईआरओ को उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को दिए जाने वाले ट्रेनिंग मटेरियल को और आसान तथा वीडियो फार्मेट में बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ को सोशल मीडिया एवं वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने संबंधित जानकारी मतदाताओं से साझा करने की अपील की।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, ईआरओ गौरव चटवाल, स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, एईआरओ देहरादून सुरेद्र सिंह, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ शामिल थे।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

6 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago