एजुकेशन

देहरादून आगामी 13 से 15 दिसंबर तक देश भर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स का भव्य संगम

देहरादून आगामी 13 से 15 दिसंबर तक देश भर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स के भव्य संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जब पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस यहां आयोजित की जाएंगी। PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के अनुसार-यह जनसंपर्क देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कॉर्पोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।

सम्मेलन की मुख्य थीम
“विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी — Empowering Growth, Preserving Roots”
इस थीम के अंतर्गत यह विचार किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में पब्लिक रिलेशंस राष्ट्र निर्माण, तकनीक, संवाद और जनभागीदारी के क्षेत्र में कैसी अग्रणी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है ।

13 दिसंबर को इस कांफ्रेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सांसद श्री नरेश बंसल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद सम्मेलन के तकनीकी सत्रों की शुरुआत होगी, जिनमें थीम आधारित चर्चाएं, नवाचार और उत्तराखण्ड की विकास यात्रा पर केंद्रित सत्र शामिल होंगे।

14 दिसंबर को तकनीकी एवं विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दिन के पहले सत्र में 25 वर्ष का उत्तराखण्ड और आगे की दिशा विषय पर चर्चा होगी। यह सत्र मध्याह्न 12 बजे से डेढ़ बजे तक होगा। इसमें वक्ता राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे।
पैनल में वरिष्ठ IAS अधिकारी
डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, बंशीधर तिवारी तथा प्रो. दुर्गेश पंत शामिल होंगे।

इसी दिन दूसरा सत्र दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक होगा। इसमें विकसित भारत @2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। इसमें अनुपम त्रिवेदी (News 18), डॉ. नितिन उपाध्याय (DIPR), डॉ. हिमांशु शेखर (NDTV) और प्रो. सुरभि दहिया (IIMC) भाग लेंगे ।

अगले सत्र में वे फ़ॉरवर्ड—GST, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री पर दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक चर्चा होगी। इसमें बी. सुमिदा देवी (IRS) -GST का व्यापक आर्थिक प्रभाव,मेजर अतुल देव—तकनीक और जनसंपर्क, सी. रविंदर रेड्डी—पब्लिशिंग इंडस्ट्री का भविष्य पर चर्चा करेंगे। अगला सत्र– इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम पर शाम पांच बजे से छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें रूसी प्रतिनिधि— माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलानीना
भारत–रूस व्यापार, डिजिटल संचार और उपभोक्ता व्यवहार पर विचार प्रस्तुत करेंगे। सत्र की अध्यक्षता प्रो. चारुलता सिंह करेंगी।

15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे तक साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और AI विषय पर सत्र आयोजित होगा। ASP अंकुश मिश्रा (STF) -साइबर अपराध और गलत सूचना की चुनौतियाँ पर चर्चा करेंगे। डॉ. ताहा सिद्दीकी एवं विनय जायसवाल (SAIL) — AI आधारित ADIRA कार्यशाला पर चर्चा करेंगे।

इस दिन अगला सत्र पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक चलेगा। इसमे मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य विषय पर डॉ. हेमंत शरद पांडे, अनुपम तिवारी (HPCL), मेजर अतुल देव और डॉ. ऋतु दुबे तिवारी विमर्श करेंगे ।

समापन समारोह अपराह्न ढाई बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल होंगे। उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक व्यंजनों की मेजबानी इस सम्मेलन को विशेष बनाएगी।

इस वर्ष रूस से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति सम्मेलन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान कर रही है। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन जनसंपर्क जगत को नए विचारों, नीतिगत चर्चाओं, नवाचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। देहरादून इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय जनसंपर्क मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रहा है।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

7 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago