अभिव्यक्ति कार्यशाला दिल्ली का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “आवाहन-2025” आज 26 अक्टूबर 2025 को प्यारे लाल भवन दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री उत्तराखंड व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र व गोवा श्री भगत सिंह कोश्यारी जी थे और विशिष्ट अतिथि दिल्ली के विधायक व विधान सभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट थे।
इस क्रम में हल्द्वानी के नाट्य दल ने उत्तराखण्ड के लोकप्रिय लोकनायक कलबिष्ट के जीवन पर आधारित नाटक ‘चौपुरा महल’ का मंचन किया।
इसके अलावा, अभिव्यक्ति कार्यशाला की सहयोगी संस्था हिमाद्रि प्रोडक्शंस द्वारा न्याय के देवता गोलज्यू महाराज पर बन रही फिल्म ‘बाला गोरिया’ के टीजर का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। यह फिल्म आधुनिक तकनीक के साथ बनाई गई एक शानदार कोशिश है।
इसके पश्चात विशेष सम्मान कार्यक्रम में अन्य सम्मान प्राप्त कर्ताओं में सर्वप्रथम नाटक लेखन, गीत लेखन, कहानी लेखन, रंगकर्म, फिल्मों में अभिनय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी व संस्कृति सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ. सतीश कालेश्वरी को सम्मानित किया गया।
डॉ. सतीश कालेश्वरी के सम्मान कार्यक्रम में लोसा के वरिष्ठ सदस्य अनिल शाह भी भागीदारी करने पहुंचे थे।
अंत में उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति ‘लोक-रंग’
उत्तराखंड नके लोकप्रिय संगीतकार राजेन्द्र चौहान के निर्देशन में सम्पन हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…