एजुकेशन

राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर सभागार में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता – एक वरदान या अभिशाप” विषय पर भाषण प्रतियोगिता

राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर सभागार में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता – एक वरदान या अभिशाप” विषय पर भाषण प्रतियोगिता

छात्र छात्राओं को अपने रूटीन पाठ्यक्रम की परिधि से पृथक, सामायिक विषयों और ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने एवं उनमें सम्प्रेषण कौशल विकसित करने के उद्देश्य से एलुमिनी एसोसिएशन गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक श्रीनगर द्वारा राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर सभागार में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता – एक वरदान या अभिशाप” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेन्द्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रो.राकेश मिश्रा एन.आई.टी. श्रीनगर तथा विवेकानन्द सेमवाल एक्जीक्यूटिव इन्जीनियर, पौड़ी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में संस्थान के 24 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने आर्टीफिशियल इन्टेलीजेन्सी के उपयोग के सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और आवश्यक सुझाव भी दिए। प्रतियोगिता में विवेक, मैकेनिकल 2nd वर्ष ने प्रथम, पवन लोहमी , कंप्यूटर साइंस,3nd वर्ष ने द्वितीय एवं तनिषा नेगी कंप्यूटर साइंस 3nd वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि देवेन्द्र गिरी, संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि डा. गणेश खुगशाल , निदेशक, लोक कला , निष्पादन केन्द्र ग.वि.वि. श्रीनगर थे। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में पूर्व संकायाध्यक्ष शिक्षा हे.न.ब. ग.वि.वि. प्रो. एस.एस.रावत, वरिष्ठ साहित्यकार डा.अरुण कुकशाल एवं राजकीय बालिका इन्टर कालेज श्रीनगर की शिक्षिका डा.सरिता उनियाल ने भाग लिया। अतिथियों, निर्णायकों, पूर्व छात्र संगठन के पदाधिकारियों एवं संस्थान के शिक्षकों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र तथा प्रतिभाग करने वाले अन्य छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
भाषण प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एल्युमिनी एसोसिएशन राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर के अध्यक्ष दिवाकर धस्माना, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुसाईं, सचिव सुभाष नौटियाल, सांस्कृतिक सचिव राजीव बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष निरंजन ममगांई, संगठन प्रभारी सीमा रावत, समन्वयक रचना राणा तथा प्रवक्ता सुशील बहुगुणा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल शाह, प्रवक्ता राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर द्वारा किया गया।

admin

Recent Posts

उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

5 hours ago

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

1 day ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

2 days ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

4 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

5 days ago