एजुकेशन

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि खाद्य कारोबार में लापरवाही और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मिलावटखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश भर में अभियान निरंतर और कड़ाई से जारी रहेगा ताकि आमजन तक केवल शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री ही पहुँच सके।

कुमाऊँ मण्डल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान 100 किलो से अधिक अनुचित खाद्य सामग्री जप्त कर नष्ट की गई।

कुल 252 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और दोषी पाए गए कारोबारियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही करीब 180 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। नवरात्रि पर्व को देखते हुए व्यापारियों व व्यापार संगठनों के बीच जन-जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं, जिनमें सुरक्षित और गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

गढ़वाल मण्डल में 27 सितम्बर को बड़े पैमाने पर निरीक्षण और सैंपलिंग की गई। जनपद उत्तरकाशी में 08 निरीक्षण किए गए और 02 नमूने लिए गए। टिहरी में 02 निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में 03 निरीक्षण तथा चमोली में 04 निरीक्षण किए गए।

जनपद देहरादून में 03 निरीक्षण किए गए और 02 नमूने एकत्र किए गए। हरिद्वार जिले में 02 निरीक्षण हुए। पौड़ी जिले में 03 निरीक्षण किए गए। श्रीनगर में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहाँ 18 निरीक्षण किए गए और 11 नमूने संकलित किए गए। इसके अतिरिक्त नैनीताल (गढ़वाल सीमा क्षेत्र) में भी 02 नमूने लिए गए।

त्योहारी मौके पर मिलावट की शिकायतों के चलते 27 सितम्बर की शाम लगभग 7 बजे भगवानपुर ब्लॉक के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त गढ़वाल मण्डल श्री राजेन्द्र सिंह रावत ने किया। उनके साथ अभिहित अधिकारी हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडे (रुड़की), खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार (भगवानपुर) तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

मौके पर खाद्य कारोबारी आलिम ने स्वयं कबूल किया कि वह मिल्क पाउडर और वनस्पति तेल से पनीर बनाता है और उसे जमाने के लिए एसिड का प्रयोग करता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। संभावित मिलावट की आशंका पर दो पनीर एवं एक दूध का नमूना लैब जांच हेतु भेजा गया और प्रतिष्ठान पर आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

admin

Recent Posts

उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

5 hours ago

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

1 day ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

2 days ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

4 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

5 days ago