एजुकेशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य अनवरत जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य अनवरत जारी हैं। खराब मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत कर्मियों का हौसला कम नहीं हुआ है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य स्वयं ही राहत कार्यों को मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों तक लगातार सहायता पहुँच रही है।

आज रविवार को राहत कर्मियों ने भागीरथी नदी में राफ्ट उतारकर घरेलू गैस सिलेंडर और आवश्यक सामग्री नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचायी। इसके बाद यह सामग्री प्रभावित गांवों तक भेजी गई। इस बीच धराली सहित सीमांत गांवों में खाद्यान्न वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री पहुँचे। लगातार राहत सामग्री, रसद और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति से स्थानीय निवासियों को सहारा मिल रहा है। प्रशासन की सक्रियता और राहत कर्मियों के अथक प्रयासों से लोगों के चेहरे पर उम्मीद लौटी है।

धराली आपदा के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोंनगाड़ और डबरानी के पास बाधित है। इसे सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से रसद पहुँचाने के साथ-साथ सड़क मार्ग से ट्रांशिप के माध्यम से भी राहत सामग्री भेजी जा रही है।

admin

Recent Posts

उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखण्ड में मौसम संबंधी आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

2 hours ago

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

1 day ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

2 days ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

4 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

5 days ago