एजुकेशन

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में भगदड़ के कारण दर्दनाक घटना घटित हुई हादसे में अब तक 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल

हरिद्वार जनपद में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में आज रविवार सुबह करीब नौ बजे भगदड़ के कारण दर्दनाक घटना घटित हुई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 28 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया कि वे सभी पीड़ितों एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं यात्रा मार्गों की व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए।

विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। 05 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को तत्काल एम्स, ऋषिकेश रेफर किया गया है। शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय, हरिद्वार में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करा रही हैं। मुख्यमंत्री स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्हें लगातार रेस्क्यू और बचाव अभियान को लेकर अवगत कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और स्थिति की निगरानी शुरू की। उन्होंने तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कंट्रोल रूम में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राज कुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाहा अंसारी, विशेषज्ञ हेमंत बिष्ट एवं शमनीष कुमार उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

23 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

2 days ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

4 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

5 days ago