एजुकेशन

12892 में से 11275 ने घर से किया मतदान

12892 में से 11275 ने घर से किया मतदान

 

राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग श्रेणी के 12 हत्बर 892 में से 1 11 हज्जार 275 मतदाताओं ने अपने घर से ही मतदान किया। चुनाव आयोग ने घर से पोस्टर बैलेट से मतदान का पहला चरण पूरा कर लिया है। बृहस्पतिवार से इसका दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में घर-घर जाकर पोस्टल बेलेट से प्रथम चरण के मतदान की कार्रवाई पूरी हो गई है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 8680 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2595 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है। घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक पूरी की जाएगी।

अपर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिवस पर विभिन्न सूचनाओं को प्राप्त करना प्राथमिकता का कार्य होता है। इसमें

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान का पहला चरण हुआ पूरा

समयबद्धता बहुत जरूरी होती है। मतदान के दिवस के लिए पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) व्यवस्था को प्रभाती किया गया है। इस सिस्टम के अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी दो तरीके से सूचनाओं को दे सकते हैं। पीडीएमएस एप से सूचनाओं को दे सकते हैं। किसी क्षेत्र में नेटवर्क या अन्य कोई समस्या होने पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचनाओं का आदान- प्रदान कर सकते हैं। सभी पीठासीन अधिकारी पीडीएमएस एप पर पंजीकरण कराएंगे और मतदान प्रक्रिया की समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे। जिसमें सामग्री प्राप्ति, मतदान दल के प्रस्थान, मतदान दिवस पर माँक पोल के प्रारंभ, वास्तविक मतदान के प्रारंभ, हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत की सूचना भेजना, मतदान समाप्ति के चाद पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या एवं अन्य सभी विवरण देंगे। मतदान के समय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर इस एप से सूचना भेज सकते हैं। इस व्यवस्था के लिए राज्य और जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम चनाए जाएंगे।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

8 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

2 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

3 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago