एजुकेशन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में वृहद मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में वृहद मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी जनपदों में श्रम विभाग, उद्योग विभाग के सहयोग से स्वीप टीम द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों, सिडकुल, मनरेगा जॉब कार्डधारक श्रमिकों एवं सड़क निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों के साथ चौपाल कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सभी जनपदों में श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मतदाता शपथ भी दिलाई गई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में व्यापक मतदाता जगरुकता अभियान के दृष्टिगत मई माह में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को देखते हुए ”माई वर्क माई च्वॉइस, माई वोट माई वॉइस” थीम तय की गई है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस थीम पर पूरे माह सभी जनपदों के औद्यौगिक क्षेत्रों में मतदाता शिविर लगाए जाएंगे। अभियान में श्रमिकों को लोकतंत्र में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्यौगिक क्षेत्रों के अतिरिक्त प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मनरेगा जॉब कार्डधारकों के साथ भी इस अभियान में संवाद किया जा रहा है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी नागरिक जो, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है, वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ फार्म 7 द्वारा मतदाता सूची में अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने का आक्षेप/अपना या अन्य व्यक्तियों का नाम हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फार्म 8 द्वारा विद्यमान मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार तथा निवास स्थानांतरण आदि हेतु आवेदन किया जा सकता है। फार्म 6,7,8 बीएलओ, ईआरओ कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन माध्यम हेतु www.voters.eci.gov.in वोटर हेल्पलाइन ऐप पर आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य जानकारी हेतु मतदाता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago