एजुकेशन

पी.एम.एच.एस. (PMHS) के सदस्यों के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक

उत्तराखण्ड स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज सचिवालय स्थित स्वास्थ्य अनुभाग में आयोजित पी.एम.एच.एस. (PMHS) के सदस्यों के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान बैठक में डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. रमेश कुँवर, डॉ. तुहिन कुमार, डॉ. अजीत मोहन जौहरी, डॉ. मनीष कुमार सहित सचिवालय के स्वास्थ्य अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करना था। इसमें तीन प्रमुख मांगों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि इन तीन में से दो मांगों को अगले एक माह के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

स्वास्थ्य सचिव ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। तीसरी मांग पर भी चर्चा हुई, जिसे पूर्ण करने में कुछ अधिक समय लग सकता है। स्वास्थ्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि इस पर भी सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।

बैठक में डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार का रुख अत्यंत सहयोगात्मक और सकारात्मक रहा, जिससे उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में संतोष का भाव देखने को मिला। उन्होंने डॉक्टरों के हित में संतुलन बनाते हुए राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को भी साझा किया।

डॉ. रमेश कुँवर ने कहा कि पी.एम.एच.एस. ने सचिव महोदय के इस सकारात्मक आश्वासन को स्वीकार करते हुए निर्णय लिया है कि ब्लैक रिबन बांधकर कार्य करना एवं विरोध प्रदर्शन आगामी एक माह के लिए स्थगित किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप तय समय सीमा में सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। पी.एम.एच.एस. सरकार के इस सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है एवं आशा करता है कि स्वास्थ्य विभाग एवं डॉक्टरों के बीच समन्वय और सहयोग की यह भावना भविष्य में भी बनी रहेगी।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

14 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

2 days ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

4 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

5 days ago