एजुकेशन

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान

उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा परिवर्तकों व फीडर्स पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह योजना पूरे देश में चल रही है तथा कई राज्यों में लाखों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15 मार्च 2025 को UPCL टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निजी आवास तराई नगला, खटीमा परिसर में स्मार्ट मीटर लगाई गई।

इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा किस प्रकार मीटर का ऑनलाइन डाटा मोबाइल पर देखा जा सकता है, इसके बारे में UPCL के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी जी द्वारा अवगत कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मार्ट मीटर की तकनीक की सराहना की तथा बताया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद होगी।

यह पहल प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को भी अपने घरों पर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्रेरित करेगा। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभागीय अधिकारियों को आम जनता के मध्य इस मीटर की विशेषताओं को बताने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान UPCL टीम के साथ श्री नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर भी उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

11 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

1 day ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago