एजुकेशन

पुलिस लाइन देहरादून में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर आज पुलिस लाइन देहरादून में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं 20 किलोमीटर दूरी पूरी करते हुए मतदाता जनजागरुकता का संदेश दिया।

साइकिल रैली में 250 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ शुरु हुई जिसके बाद साइकिल रैली पुलिस लाइन्स से होते हुए आराघर चौक, ईसी रोड होते हुए राजपुर रोड से कैनाल रोड पार करते हुए काटबंग्ला पुल पंहुची। यहां से साइकिल रैली वापस उसी मार्ग से पुलिस लाइन्स ग्राउंड पंहुची। रैली की समापन के बाद प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को उनके स्वास्थ्य एवं मताधिकारों के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से हर माह थीमवार गतिविधियों का कैलेंडर भी तैयार किया गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी,1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस अवसर पर रैली में प्रतिभाग करने वाले महिला एवं पुरुषों में सबसे अधिक आयुवर्ग, सबसे कम आयुवर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रैली में एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर, एडीएम जयभारत सिंह,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,मुक्ता मिश्र सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, पहाड़ी पैडलर से गजेंद्र रमोला, समीर नरुला सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

9 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

1 day ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago