एजुकेशन

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली के उत्तराखण्ड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात है। उन्होंने झांकी में शामिल सभी 16 कलाकारों को ₹50-50 हजार मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की पसंद पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त होने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी के रूप में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्णयों से साहसिक खेलों के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को द्वितीय पुरस्कार मिला और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखण्ड झांकी को भी लोगों की पसंद के आधार पर देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर झांकी के कलाकार सुरेश राजन, तरुण कुमार, राजेश कुमार, रवीन्द्र कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अमन विश्वकर्मा, शुभम बेरी, रेखा पूना, कमला पन्त, चन्द्रदीप राजन, प्रियंका आर्या साही, अंजलि आर्या, रश्मि पन्त, निकिता आर्या, साक्षी बोहरा उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

7 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

1 day ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago