एजुकेशन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न जनपदों द्वारा अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राज्य में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज एवं रील प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कैलेंडर, टी-शर्ट शुभंकर “सरूली-सुम्याल” का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और इसकी सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना सक्रिय योगदान दें।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदान करके लोग निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी करते हैं। मतदान से देश का लोकतंत्र और अधिक शक्ति सम्पन्न होता है।

उन्होंने निर्वाचन कार्यालय उत्तराखण्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में सभी चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे हैं, जिसने देश के सामने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राज्यपाल ने सभी लोगों विशेषकर युवा मतदाताओं से सभी निर्वाचनों में बढ़ चढ़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब सभी लोग मतदान करेंगे।

इस अवसर पर सचिव निर्वाचन श्री दिलीप जावलकर ने निर्वाचन की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी वी आर सी पुरुषोत्तम की ओर से डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पद्मश्री श्रीमती माधुरी बड़थवाल, पद्मश्री डॉ कल्याण सिंह रावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ प्रीतम भरतवाण, पांडवाज ग्रुप और डॉ बसंती बिष्ट ने भव्य रंगारंग प्रस्तुति दी। इस मौके पर सामान्य निर्वाचन वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य हेतु अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त नमामि बंसल, सीडीओ टिहरी अभिषेक त्रिपाठी, सीडीओ आकांशा वर्मा, युक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, निदेशक एनआईसी मनीष जुगरान, डीएसपी प्रशांत कुमार, पुलिस कांस्टेबल नितिन रावत, कमल किशोर जसोला एएसआई सुरेश स्नेही को पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में वेदांग जोशी (नैनीताल) प्रथम, गुंजन कांडपाल (बागेश्वर) ने दूसरा, सुनिधि सोराडी (यू एस नगर ) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सार्थक कुमार (नैनीताल) प्रथम , आसना आनंद (हरिद्वार) ने दूसरा, भव्य बुढ़ानी (नैनीताल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी (नैनीताल) प्रथम, दीपिका सक्सेना (हरिद्वार) द्वितीय, सौम्या पंत (हरिद्वार) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

रील प्रतियोगिता में हर्षित जोशी (नैनीताल) प्रथम, हर्षिता कांडपाल (नैनीताल) द्वितीय, ख़ुशी नौटियाल (उत्तरकाशी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगिता में रश्मि थपलियाल ( देहरादून) प्रथम, रितेश गौड़ (हरिद्वार) द्वितीय, सुदर्शन सौराडी (यू एस नगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

6 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

1 day ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago