नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में आज सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त सुशील कुमार ने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशियों द्वारा अधिकतम व्यय की सीमा, मतदान एवं मतगणना आदि की सामान्य जानकारी एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया में प्रेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रेक्षकों द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले बिंदुओं पर भी चर्चा की।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल ने सामान्य प्रेक्षकों की ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों एवं उनके चुनाव चिन्हों सहित जनपदों एवं उनके अंतर्गत मतदाताओं की संख्या की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने नागर निकाय निर्वाचन 2024-25 के दौरान निर्वाचन ड्यूटी सम्बन्धी कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी उपलब्ध करायी।
संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयोग कमलेश मेहता ने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध करायी। वहीं वित्त नियंत्रक वीरेंद्र रावत ने निर्वाचन व्यय सीमा एवं व्यय अनुवीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी। उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री प्रभात कुमार सिंह ने मतदान एवं मतगणना के सम्बन्ध में प्रेक्षकों को विस्तृत जानकारी दी।
ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…
विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…