मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी के सहयोग और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों से हम समय से पहले ही ड्रग्स फ्री देवभूमि का विकल्प रहित संकल्प अवश्य प्राप्त कर लेंगे। युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं की मेहनत, योग्यता, प्रतिभा एवं क्षमता को कोई रोक नहीं सकेगा। उन्हें उनकी मेहनत का ईमानदारी एवं निष्पक्षता से फल अवश्य मिलेगा। अब हमारे युवाओं को अवसाद की स्थिति का सामना नहीं करना पडेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगी दलों के चयन मण्डल के सदस्यों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी एवं अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…