एजुकेशन

देहरादून में सचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर में नियर डिजास्टर रिकवरी साइट (Near DR) का शुभारंभ

देहरादून में सचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर में नियर डिजास्टर रिकवरी साइट (Near DR) का शुभारंभ बुधवार को सचिव (आईटी एवं शहरी विकास) नितेश झा ने किया। विगत दिनों हुए साइबर हमले के उपरांत राज्य सरकार की महत्वपूर्ण वेब एप्लिकेशंस एवं डाटा की सुरक्षा के दृष्टिगत नियर डिजास्टर रिकवरी (Near DR) साइट का शुभारंभ किया गया है।
इस अवसर पर नितेश झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य डाटा सेंटर की क्रिटिकल एप्लिकेशंस और सेवाओं को किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा के दौरान बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित रखना सुनिश्चित करना है। सचिव ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे आईटी क्षेत्र में नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि यह व्यवस्था भविष्य में किसी भी आपदा या तकनीकी समस्या के दौरान महत्वपूर्ण एप्लिकेशंस सेवाओं को कम से कम समय में रिकवर कर पुनर्स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।
निदेशक आई0टी0डी0ए0 श्रीमती नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि नियर डिजास्टर रिकवरी (Near DR) साइट में डाटा सेंटर की महत्त्वपूर्ण एप्लिकेशंस का 6 महीने तक का बैकअप उपलब्ध रहेगा। आईटीडीए ने इस सेटअप को सचिवालय स्थित SWAN POP में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त लागत के तैयार किया है, जबकि बाजार में इस प्रकार कि साइट डेवलपमेंट के कार्य की लागत अनुमानित ₹20 करोड़ आती है l
निदेशक आई0टी0डी0ए0 के निर्देशानुसार यह कार्य NIC निदेशक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा पूरा किया गया, जिसमें मनवीर जोशी (एजीएम, आईटी और ई-गवर्नेंस, डीएससीएल), राम (प्रोजेक्ट मैनेजर, स्टेट डेटा सेंटर), नितीश सैनी (डेटाबेस विशेषज्ञ), विकास (नेटवर्क विशेषज्ञ), और गिरीश (बैकअप विशेषज्ञ) शामिल थे। इस अवसर पर राज्य सूचना अधिकारी आशेष अग्रवाल भी उपस्थित थे।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

17 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago