एजुकेशन

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट आज भाईदूज के पर्व पर धार्मिक परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट आज भाईदूज के पर्व पर धार्मिक परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में आज तड़के से ही विशेष पूजा-अभिषेक का क्रम जारी रहा और अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 12 बजकर 05 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली में बिठाकर भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपाटबंदी और डोली यात्रा का साक्षी बनने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। ।
यमुना जी की भोग मूर्ति शीतकाल के लिए खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। श्रद्धालु यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने तक खरसाली स्थित मंदिर में यमुना जी के दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश प्रसाद उनियाल सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहितों के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

17 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago