एजुकेशन

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज शारदीय नवरात्र के दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की यह ब्रांच वर्तमान में सभी महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की जा रही है। यह बैंक नवीन परिसर (एमकेपी महाविद्यालय के सामने) में शिफ्ट किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा ग्रामीण बैंक द्वारा वर्तमान परिसर में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शित किये गये प्रोडक्ट्स की भी सराहना की।

कार्यक्रम में बैंक हरि हर पटनायक ने बताया कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा उत्तराखण्ड में कार्यरत 292 शाखाओं एवं 624 ग्राहक सम्पर्क केन्द्रों के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बैंकिंग सुविधायें दी जा रही हैं। वर्तमान में बैंक से 20 लाख ग्राहक जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 10 लाख महिला ग्राहक हैं।

इस दौरान नाबार्ड की महाप्रबन्धक डॉ. सुमन कुमार, बैंक की महाप्रबन्धक अमिता रतूड़ी, शाखा की मुख्य प्रबन्धक उमा नाथ, आशीष गुप्ता, राजीव प्रकाश, भारती नौडियाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक महिपाल सिंह डसीला, कमल वर्मा सहित अनेक अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

22 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago