एजुकेशन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नाबार्ड के अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए धनराशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नाबार्ड के अंतर्गत विभिन्न जिलों के लिए धनराशि स्वीकृत की।

उन्होंने जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत/पुननिर्माण कार्य हेतु ₹488.40 लाख, विकासनगर में विकासखण्ड सहसपुर के ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत दांयी खो नहर के पुनरोद्धार/जीर्णोद्वार के कार्य हेतु ₹463.16 लाख, विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹175.54 लाख एवं विकासखण्ड थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की। विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में दतगाड़ नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए मुख्यमंत्री ने ₹452.26 लाख का अनुमोदन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त एकेश्वर के अंतर्गत ग्राम कोटा में कोटा नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए ₹107.70 लाख एवं एकेश्वर में ही बगड़सेरा तोक की पश्चिमी न्यार नदी से भूकटावरोधी योजना के लिए ₹196.43 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड चौखुटिया में स्प्रिंकलर आधारित 01 संख्या भेल्ट लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण की प्रायोजना हेतु ₹100.49 लाख एवं विकासखण्ड द्वाराहाट की छाना नहर के जीर्णोद्वार की प्रायोजना हेतु ₹217.31 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

चमोली के विकासखण्ड पोखरी में 12 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार हेतु ₹254.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्होंने जनपद ऊधमसिंहनगर के विकासखण्ड रूद्रपुर की किच्छा नहर के लाईनिंग कार्य हेतु ₹180.81 लाख एवं विकासखण्ड रूदपुर की सिरसा नहर के लाइनिंग के कार्य हेतु ₹137.10 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

जनपद ऊधमसिंहनगर के तहसील सितारगंज में उत्तर प्रदेश राज्य से प्राप्त सिसैया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार के कार्य हेतु ₹290 लाख, तहसील खटीमा में चन्देली माईनर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार की योजना हेतु ₹212.51 लाख एवं तहसील खटीमा में नहर सं.०- 03. 03ए. 03बी के पुनरोद्धार की योजना हेतु ₹162.58 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

जनपद उधमसिंहनगर के नगर निगम काशीपुर में ढेला नदी से ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं मानपुर सैनी फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी कालोनी आदि की आबादी को बाढ़ से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने 488.0 लाख के कार्यों को अपना अनुमोदन प्रदान किया। सीएम घोषणा के अनुपालन में जनपद हरिद्वार अंतर्गत हरिद्वार(शहरी) विधानसभा में कुल 50 हैंडपंपों के अधिष्ठापन के लिए मुख्यमंत्री ने ₹274.60 लाख की धनराशि का अनुमोदन भी प्रदान किया।

जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली में अवस्थित लस्तर मुख्य नहर एवं क्षतिग्रस्त 8 कि०मी० आफसूटों के पुनरोद्धार तथा HDPE पाईप द्वारा 10.214 कि०मी० नए आफसूटों के निर्माण हेतु ₹761.33 लाख एवं विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत तैला. सुमाड़ी, तुमेटा तथा सिरवाडी में 04 सं० लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण हेतु ₹500.38 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

जनपद नैनीताल के भीमताल में भी राज्य योजना के अंतर्गत ढाई किमी लंबे भीमताल बायपास मोटर मार्ग के लिए ₹795.69 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

2 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago