देहरादून में बनेगी 115 किलोमीटर लंबी रिंग रोड
देहरादून में जल्द ही जाम की समस्या से मुक्ति मिलने की संभावना जगी है। केंद्र सरकार ने देहरादून में 115 किमी लंबी रिंग रोड ( Dehradun Ring Road ) के निर्माण के लिए फिजिब्लिटी सर्वे को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
आवागमन में लगभग 45 मिनट की होगी बचत
साथ ही केंद्र ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के बीच दूरी व समय कम करने के लिए 42.50 किमी लंबे नजीबाबाद-अफजलगढ़ बाईपास को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बनने से गढ़वाल व कुमाऊं की दूरी 20 किमी कम होगी तथा आवागमन में लगभग 45 मिनट की बचत होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में भेंट की।
इस दौरान उन्होंने देहरादून में रिंग रोड ( Dehradun Ring Road ) बनाने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। बताया गया कि रिंग रोड में प्रस्तावित देहरादून-पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग (Dehradun-Paonta National Highway) के एक हिस्से को भी शामिल किया जाएगा
रिंग रोड क्या होती है? जाने रिंग रोड एक सड़क द्वारा किसी एक शहर या देश को घेरने वाली कनेक्टेड सड़कों की श्रृंखला होती है। रिंग रोड का सबसे जरूरी उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक वॉल्यूम को कम करने में सहायता करना है। रिंग रोड शहर के चारों ओर एक ऑप्शनल मार्ग की ऑफर उन चालकों के लिए है जिन्हें शहर के कोर में रुकने की आवश्यकता नहीं है।
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…