कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करने के साथ ही अस्पतालों में भी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए राज्य के सभी लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनका का अभी तक दूसरा टीका नहीं लगा है वह समय होते ही टीकाकरण करा लें। मास्क व सेनेटाइजेशन पर ध्यान देने को भी कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए हैं।
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…