एजुकेशन

धामी आज नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली और अभी दुबई तथा अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। जिसमें अब तक ₹54550 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक अभी तक हुए सभी करारों को धरातल पर उतारने का कार्य हो।

उन्होंने कहा कि निवेश के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और प्राथमिक सेक्टर को मजबूत बनाने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहित किया जायेगा। सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं वह निवेशकों, उद्योगों एवं स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय यूएई दौरे के दौरान कुल मिलाकर ₹15475 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का एमओयू किए गए। जिसके तहत पहले दिन दुबई में ₹11925 करोड़ एवं दूसरे दिन अबू धाबी में ₹3550 करोड़ के एमओयू शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक ₹54550 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है, जिसमें यूएई में ₹15475 करोड़, ब्रिटेन में ₹12500 करोड़ एवं दिल्ली के कार्यक्रमों में ₹26,575 करोड़ के एमओयू किए जा चुके हैं।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

3 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago