एजुकेशन

बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया

 

बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया

मालदेवता में फटा बादल, सात घर बहे, दो लोग लापता, सौंग नदी पर बना पुल टूटा

Cloud Burst in Dehradun बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया। यहां मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है।

मालदेवता में फटा बादल, सात घर बहे, दो लोग लापता, सौंग नदी पर बना पुल टूटा

शुक्रवार को देर रात बादलों ने उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया। देर रात से देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है जो कहर बनकर टूट रहा है।

देर रात देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। वहीं सरखेत से 40 लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है।

 

बताया गया कि गुरुवार देर रात को भारी बारिश के कारण बादल फटने से कई लोग घरों में फंस गए। एसडीआरएफ की टीम मालदेवता के रास्ते रेस्क्यू करने के लिए निकली, लेकिन वहां मार्ग बाधित होने के कारण टीम पैदल ही मौके पर पहुंचीं।

अभी आपदा में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्‍थगित किए अपने सभी कार्यक्रम

सरखेत मालदेवता में आपदा के कारण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। मंत्री आपदा प्रभावित इलाके में जायजा लेने पहुंचे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह आज पूरा दिन आपदा प्रभावित इलाके में रहकर व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूटा

वहीं कुछ जानवरों के बहने की भी सूचना है। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बहे

देहरादून में शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश के बाद मालदेवता क्षेत्र के सरखेत गांव क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने के बाद आए भारी मलबे में कई वाहन बह गए। मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए। एसडीआरएफ की टीम द्वारा मालदेवता सरखेत ग्राम से 40 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है।

टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी ऊफान पर

तेज वर्षा के कारण देहरादून के टपकेश्वर से बहने वाली तमसा नदी ऊफान पर आ गई। इस कारण यहां मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर में जाने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।सौंग नदी अपने पूरे ऊफान पर

डोईवाला में सौंग नदी अपने पूरे ऊफान पर है। यहां नदी किनारे बसे केशवपुरी और राजीव नगर के लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। कई लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

भोगपुर में महादेव खाला भी ऊफान पर है। यहां तेलपुरा गांव में घरों में पानी घुस गया है। रायवाला के समीप ठाकुरपुर नेपाली फार्म में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। ऋषिकेश के ठाकुर पुर गांव के भीतर भी जलभराव की स्थिति बन गई है।

 

 

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

21 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago