चारधाम अस्पताल के डॉ केपी जोशी ने किया ढोल सम्मान में कार्यक्रम
देहरादून। उत्तराखंड की गौरवशाली लोकवाद्य कला को नया मुकाम देने के लिए 23 व 24 अक्टूबर को दून के रेंजर्स ग्राउंड में अपने आप में अनूठी लोक वाद्य प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया।
इसके आयोजक चारधाम अस्पताल के संचालक व जाने माने चिकित्सक डॉ केपी जोशी ने बताया कि उत्तराखंड की पारंपरिक लोकवाद्य कला ढोल दमौं इस समय हाशिए पर है। धार्मिक से लेकर सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों को समृद्ध करने की मुख्य कमान जिस ढोल व ढोली के हाथ में रहती है। समाज में वही तबका सबसे कमजोर है। ढोल जैसे लोकवाद्य व लोकवादकों की ओर भी समाज का ध्यान जाए। इस उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।दून रेंजर्स मैदान आज एक नया इतिहास का साक्षी बना।
कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया।
चारधाम अस्पताल के संचालक डॉ केपी जोशी ने आमजन से अपील की है अपनी संस्कृति को बढ़ाने के आगे आएं और अपने कलाकारों का हौंसला बढ़ाएं। चारधाम अस्पताल की ओर से रेंजर ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड लोक वाद प्रस्तुतीकरण एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का समापन आज हो गया है। पहाड़ के विभिन दूरस्थ इलाकों से आए कलाकारों ने आज ढोल, दमाऊ, रणसिंगा, मस्क बीन बजाकर दर्शकों की वाही वाही लूटी। इस अवसर पर अतिथि के तौर पर लघु उधोग मंत्री ने साफ कहा कि ढोल वादकों को प्रोतसाहन राशि दी जायेगी। दो दिन तक अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले वाद्य यंत्रों से जुड़े कलाकारों को लघु उद्योग मंत्री गणेश जोशी और मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लघु उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कलाकारों के हुनर की खासी तारीफ की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ढोल वादक उत्तराखंड की एक पारंपरिक संस्कृति हैं। इस संस्कृति को बचाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से ढोल वादकों के लिए प्रोत्साहन राशि देने को लेकर वार्ता करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि ढोल वादकों को प्रोतसाहन राशि मिलेगी। साथ ही उन्होंने ढोल वादकों को उत्तराखंड के मंदिरों मे रोजगार देने की बात भी कही।
इससे पहले ढोल की थाप पर एक से बढ़कर एक ताल सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए। कुमाऊँ की जोहार घाटी के कलाकारों ने जागर गायन प्रस्तुत किया। वहीं छोलिया नर्तकों की टीम ने वाद्यों यंत्रों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डौंर थाली के साथ चमोली व अन्य जिलों से आये जागरी ने गायन प्रस्तुत किया। जिससे मौजूद दर्शकों का खासा ध्यान खींचा।
इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ केपी जोशी की ओर ये कार्यक्रम कराकर पहाड़ की संस्कृति को बढ़ाने के लिए अच्छा कदम है। इस मंच में पहाड़ के वाद्य यंत्रों से जुड़े कलाकारों का इकट्ठा होना बड़ा अच्छा लगा है। कलाकारों का सम्मान ही बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन अजय जोशी व बीना बेंजवाल ने किया।
लघु उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एक बड़ी हस्ती हैं। उनको पदम श्री सम्मान देने के लिए वे सरकार से बात करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड में बनने वाले सैन्य धाम के लिये एक गीत तैयार करने के लिए नरेंद्र सिंह नेगी को कहा। जिस पर हामी भरी गयी।
इस अवसर पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, पदमश्री डॉ प्रीतम भरतवाण, चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ केपी जोशी, पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया, उधोग विभाग के निदेशक सुधीर नौटियाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा, डॉ नंदकिशोर हटवाल, डॉ अजीत गैरोला, डॉ एनएल अमोली, माधव जोशी, आदेश नौटियाल, सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…