एजुकेशन

डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम ने आज अल्मोड़ा में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम ने आज अल्मोड़ा में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां पर विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जनपदों से बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह सुनिश्चित करें कि उनका मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में बढ़े। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें। सभी कार्मिकों के प्रशिक्षण, एआरओ का चयन के संबंध में पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह समेत सभी चार जिलों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#CEOUttarakhand
#ECI

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

5 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

1 day ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

2 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

3 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

5 days ago