एजुकेशन

CBSE-12वीं का रिजल्ट जारी:87.33% स्टूडेंट पास, डिवीजन की जानकारी और मेरिट लिस्ट भी नहीं बनेगी

सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर cbseresults.nic.in पर नतीजों का एलान कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर नतीजों की जांच कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 12 मई को कक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वहीं जल्द ही 10वीं के नतीजों का एलान भी हो जाएगा। बारहवीं की परीक्षाएं 21 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक कराई गई थीं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ UMANG और Digilocker ऐप पर भी नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

 

CBSE-12वीं का रिजल्ट जारी:87.33% स्टूडेंट पास, डिवीजन की जानकारी और मेरिट लिस्ट भी नहीं बनेगी;

 

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं।

त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास परसेंटेज के साथ टॉप पर है। 98.64% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 97.40% के साथ चेन्नई तीसरी, 93.24% के साथ दिल्ली वेस्ट चौथी और 91.84% के साथ पांचवी पोजिशन पर है।

बोर्ड ने कहा है कि 10वीं क्लास का रिजल्ट भी शुक्रवार को ही जारी किया जाएगा।

अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए 3 बड़े बदलाव

रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा।
मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी।
सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

नंबर बढ़वाने पास स्टूडेंट भी दे सकेंगे कम्पार्टमेंट एग्जाम
सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि जो बच्चे पास हो चुके हैं, लेकिन किसी एक सब्जेक्ट में इंप्रूव करना चाहते हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा कि वे पूरक परीक्षा में बैठकर अपने नंबर इंप्रूव कर सकते हैं। इसी तरह यदि किसी स्टूडेंट को 5 में से एक सब्जेक्ट में 33% से कम मार्क्स मिले हैं, तो उसे कंपार्टमेंट एग्जाम पास करना होगा, जो जुलाई में होगा।

1 लाख 25 हजार 705 स्टूडेंट्स पूरक (कम्पार्टमेंट) परीक्षा देंगे। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की फोटोकॉपी और रीवैल्युएशन 16 मई से करवा सकेंगे। बोर्ड ने 2024 की परीक्षाओं की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। ये परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी।

38.83 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था CBSE एग्जाम
देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 3883710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 21,86,940 और 12वीं के 16,96,770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

16 hours ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

2 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

3 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

5 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

6 days ago