1 अप्रैल से पहले न शुरू करें नया शैक्षणिक सत्र- सीबीएसई
सीबीएसई ने उन स्कूलों को लेकर आदेश जारी कर कहा है कि ऐसे स्कूल जो बोर्ड मान्यता प्राप्त हैं वो 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत न करें। असल में कई स्कूल 1 अप्रैल से पहले ही अपने यहां शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी है।
नई दिल्ली: भारत में कई सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों ने अपना नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से पहले ही शुरू कर दिया है। अभिभावकों को बच्चों के स्कूल जल्दी खुलने को लेकर मैसेज आ रहे हैं। 1 अप्रैल से पहले नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पैरेंट्स भी गफलत में हैं। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आदेश जारी करते हुए सभी किंतु-परंतु पर विराम लगा दिया है। CBSE ने आदेश जारी करते हुए उन सभी स्कूलों को 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र शुरू करने पर कार्रवाई की बात कही है। सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को 1 अप्रैल से 31 मार्च तक एकेडमिक सेशन का सख्ती से पालन किया जाए।
सीबीएसई ने स्कूलों को लेकर यह दी चेतावनी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने आदेश में कहा कि सीबीएसई को यह जानकारी मिली है कि कुछ मान्यता प्राप्त स्कूल 1 अप्रैल से पहले ही अपने यहां शैक्षणिक सत्र शुरू कर दे रहे हैं। यह गलत है। स्कूलों के इस रुख से पूरे साल के सिलेबस को कम समय में पूरा कर दिया जाएगा। इससे यह प्रयास स्टूडेंट के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए कोई भी सीबीएई मान्यता प्राप्त स्कूल 1 अप्रैल से पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत न करें। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए।
सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हैं चालू
इस समय सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चालू हैं। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल को समाप्त होगी। सीबीएसई ने जारी नोटिस में कहा कि स्कूलों के इस आदेश के कारण स्टूडेंट को लाइफ स्किल, वैल्यू एजुकेशन, हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन, वर्क एजुकेशन और कम्युनिटी सर्विस जैसी एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है।
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…