एजुकेशन

15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल फिर बदला एग्जामिनेशन पैटर्न

 

15 फरवरी से, सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल

फिर बदला एग्जामिनेशन पैटर्न,

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अब घोषणा की है कि साल 2022-23 सत्र की बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाएगा (CBSE board exams 2023 date declared). यह सब देश की शिक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक सत्र को वापस पटरी पर लाने की कवायद के तहत किया गया है. इस सबके समय पर होने के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आयोजित देश के सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईईमेन और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी भी समय से हो सकेगी.कोविड-19 के 2 सालों के बाद देश में शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है. परीक्षाएं लंबे समय तक चलती है. इस साल भी राजस्थान में कॉलेजों में प्रवेश की तिथि दो बार बढ़ा दी गई, लेकिन सीबीएसई का परिणाम जारी नहीं हुआ था. ऐसे में लाखों विद्यार्थियों पर प्रवेश लेने का भी संकट बना हुआ था. इसी तरह से मेडिकल और एंट्रेंस एग्जाम भी पेपर देरी हो रहे हैं. देश के मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में नया शैक्षणिक सत्र महीनों की देरी से चल रहा हैं. इन सब को वापस पटरी पर लाने की कयावद चल रही. इसी को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अब घोषणा की है कि साल 2022-23 सत्र की बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2023 से किया जाएगा.

2022 में, सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों के लिए दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी। रिजल्ट को तैयार करने के लिए बोर्ड ने थ्योरी पेपर्स में 30 फीसदी वेटेज टर्म 1 और 70 फीसदी वेटेज टर्म 2 को दिया था। वहीं, प्रैक्टिकल की बात करें तो इसमें दोनों ही टर्म को बराबर का वेटेज दिया गया था। हालांकि, यह व्यवस्था अगले साल जारी नहीं रहेगी, क्योंकि बोर्ड ने घोषणा की है कि 2023 में केवल एक ही परीक्षा होगी, जैसे पिछले वर्षों में होती थी।

30 फीसदी सिलेबस घटाया गया
केवल 1 परीक्षा आयोजित करने के अलावा, सीबीएसई ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए सिलेबस को लगभग 30% तक घटा दिया है। अगले साल की बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस को वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर देखा जा सकता है।

बोर्ड ने इस साल के लिए भी चैप्‍टर्स की संख्‍या को सीमित रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा, कुछ विषयों से कई चैप्टर्स और यूनिट्स हटा दी गई हैं जबकि कुछ को वापस जोड़ दिया गया है

2023 की बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे छात्रों के लिए बोर्ड जल्द ही इसी वेबसाइट पर स्टडी मैटिरियल, मार्किंग स्कीम, सैंपल क्वेश्चन पेपर, क्वेश्चन बैंक आदि अपलोड करेगा। सैंपल पेपर से छात्रों को परीक्षा का काफी हद तक आइडिया मिल जाएगा और तैयारी में यह काफी कारगर साबित होगा।

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

20 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago