मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने विचारों और अपने कार्यों को अंकित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि बहुत सी पुस्तकें लिखूं और अपने अनुभव, विचार और चिंतन को समाज के सामने रखूं। राज्यपाल ने दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड हेतु पांच मिशन निर्धारित किए हैं, जो उत्तराखण्ड को देश में अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सहायक होंगे। इस दौरान प्रथम महिला गुरमीत कौर, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्द्वन, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…