असम में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुई
असम में मानसून की भारी बारिश के बाद आई बाढ़ का तांडव लगातार जारी है। राज्य के 8 जिलों में 2.12 लाख से अधिक लोग अभी भी इस भीषण जलप्रलय से सीधे तौर पर प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों में शिवसागर जिले में हुई मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। गोलाघाट, शिवसागर, विश्वनाथ, चराइदेव, कामरूप, जोरहाट, धेमाजी और नगांव के 437 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं।
बाढ़ के पानी से 17,198 हेक्टेयर से अधिक फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए असम सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 6 महीने के लोन मोरेटोरियम का ऐलान किया है। साथ ही छात्रों को मुफ्त किताबें और वित्तीय सहायता दी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है。
#AssamFloods #AssamFloodSituation #AssamNews #Guwahati #Monsoon2026 #ClimateChange #AssamGovernment
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…