सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के लिए तारीख की जारी
Army Agniveer Recruitment 2022
अग्निपथ योजना के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (Uttar Pradesh and Uttarakhand) के लिए सेना में अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती का शेड्यूल सोमवार को जारी किया गया. सूर्य कमांड के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती लखनऊ में 30 नवम्बर से 10 दिसंबर तक की जाएगी. उधर कानपुर में भर्ती रैली 20 अक्टूबर से होगी. इस भर्ती रैली के द्वारा जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन जैसे पदों पर भर्ती की जानी है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदकों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे. रैली में आवेदकों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स भी लेकर पहुंचना होगा. उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए http:// joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं.
ये होगा भर्ती शेड्यूल
कोटद्वार उत्तराखंड: 19 से 31 अगस्त
रानीखेत उत्तराखंड: 20 से 31 अगस्त
पिथौरागढ़ उत्तराखंड: 05 से 12 सितंबर
फतेहगढ़ यूपी: 19 अगस्त से 15 सितंबर
मुजफ्फरनगर यूपी: 20 सितंबर से 10 अक्टूबर
आगरा यूपी: 20 सितंबर से 10 अक्टूबर
कानपुर यूपी 20 अक्टूबर से 10 नवम्बर
फैजाबाद यूपी: 16 नवम्बर से 05 दिसंबर
वाराणसी यूपी: 16 नवम्बर से 05 सितंबर
लखनऊ यूपी: 30 नवम्बर से 10 दिसंबर
CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं क्लास के नतीजे जल्द होंगे जारी, Digilocker पर भी चेक कर पाएंगे रिजल्ट
Army Agniveer Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, ये प्रमाणपत्र हैं जरूरी
Army Agniveer Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, ये प्रमाणपत्र हैं जरूरी
Indian Army Agniveer Recruitment 2022: सेना की ओर से भर्ती की संभावित तारीख घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के सात शहरों में भर्ती रैली आयोजित होगी। महिला अग्निवीरों के लिए केवल लखनऊ में मौका होगा।
Army Agniveer Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, ये प्रमाणपत्र हैं जरूरी
Army Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ समेत प्रदेश के अन्य भर्ती कार्यालयों की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। सभी भर्ती कार्यालयों की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली की संभावित तारीख भी घोषित कर दी गई है। प्रदेश में मेरठ समेत सात भर्ती कार्यालयों की ओर से सात शहरों में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा। आवेदन प्रक्रिया की शर्ते सभी में लगभग एक जैसी है। अग्निवीर भर्ती रैली में जो भी भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें सेना भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई 2022 से शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर भर्ती रैली के लिए पांच जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी तरह बरेली और आगरा भर्ती कार्यालयों से भी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में महिला अग्निवीर भर्ती रैली केवल लखनऊ में आयोजित होगी।
Agniveer Recruitment 2022: साल 2030 तक सशस्त्र बलों का 50 फीसदी हिस्सा होंगे अग्निवीर
ये प्रमाणपत्र हैं जरूरी
– शैक्षिक प्रमाणपत्र (10वीं/12वीं)
– एनसीसी या आईटीआई या अन्य टेक्निकल डिप्लोमा
– 20 पासपोर्ट साइज फोटो
– आवास प्रमाणपत्र
– जाति प्रमाणपत्र
– धार्मिक प्रमाणपत्र
– स्कूल से जारी चरित्र प्रमाणपत्र
– सरपंच, निगम से जारी चरित्र प्रमाणपत्र और निवास प्रमाण पत्र
– सिंगल बैंक अकाउंट नंबर, पैन कार्ड और आधार कार्ड
– अविवाहित होने का प्रमाणपत्र
– पुलिस से जारी चरित्र प्रमाणपत्र
12 जिलों के युवा ले सकते हैं भाग
एआरओ मेरठ की ओर से जारी सूचना के अनुसार ये भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर होगी। भर्ती रैली चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मुजफ्फरनगर में होगी। मुजफ्फरनगर की अग्निवीर भर्ती रैली में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के 12 जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।
भर्ती रैलियां
19 अगस्त से 10 दिसंबर के बीच
रजिस्ट्रेशन
05 जुलाई से 03 अगस्त 2022
लिखित परीक्षा
नवंबर-दिसंबर
ज्वाइनिंग-दिसंबर में
Navy Agniveer Bharti 2022: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती में 20 फीसदी महिलाएं होंगी, जानें कितनी लगानी होगी दौड़
यूपी/उत्तराखंड के महिला भर्ती रैली लखनऊ (30 नवंबर से 10 दिसंबर)
यूपी-उत्तराखंड में कब कहां होगी रैली
मेरठ क्षेत्र मुजफ्फरनगर (20 सितंबर से 10 अक्तूबर)
बरेली क्षेत्र फतेहगढ़ (19 अगस्त से 15 सितंबर)
आगरा क्षेत्र आगरा (20 सितंबर से 10 अक्तूबर)
लखनऊ क्षेत्र कानपुर (20 अक्तूबर से 10 नवंबर)
अमेठी क्षेत्र फैजाबाद (16 नवंबर से 05 दिसंबर)
वाराणसी क्षेत्र वाराणसी (16 नवंबर से 05 दिसंबर)
लैंसडाउन क्षेत्र कोटद्वार (19 से 31 अगस्त)
पिथौरागढ़ पिथौरागढ़/चंपावत ( 05 से 12 सितंबर)
अल्मोड़ा रानीखेत (20 से 31 अगस्त)
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…