एजुकेशन

एप्पल के सीईओ टिम कुक चाहते हैं भारत का हर बच्चा सीखे कोडिंग

 

एप्पल के सीईओ टिम कुक चाहते हैं भारत का हर बच्चा सीखे कोडिंग

भारत में एपल के ऑफिशियल रिटेल स्टोर की ओपनिंग हो चुकी है. स्टोर की ओपनिंग में खुद एपल के CEO टिम कुक भारत आए थे. टिम कुक ने पहले मुंबई वाले स्टोर की ओपनिंग की, इसके बाद दिल्ली के साकेत वाले स्टोर की ओपनिंग की. इस दौरान ही, टिम कुक ने IANS को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई, जो भारत के बच्चों और पैरेंट्स को पता होनी चाहिए. टिम कुक ने इंटरव्यू में कोडिंग के बारे में बात की, उन्होंने कहा कि कोडिंग एक ऐसी चीज है, जिसे भारत सहित दुनिया भर के स्कूलों को बच्चों को सिखाना चाहिए.

टिम कुक बच्चों को सिखाना चाहते हैं यह भाषा

टिम कुक ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कोडिंग एकमात्र ग्लोबल भाषा है और मेरी इच्छा है कि लड़कियों सहित ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्र स्कूल के दिनों में कोडिंग सीखें. कोडिंग सीखने पर वे बड़े होने पर विश्व स्तरीय प्रोडक्ट बना सकेंगे.

 

एपल के CEO ने जोर दिया कि इससे वे वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल कर सकेंगे. कोडिंग अपने आप को व्यक्त करने का एक तरीका है और यकीनन, हमें दुनिया में इसकी अधिक आवश्यकता है. कुक ने कहा, कोडिंग को प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ाया जाना चाहिए.

कोडिंग में एक्सपर्ट होने के लिए डिग्री जरूरी नहीं?

कुक ने IANS से कहा कि, “हाई स्कूल पास करने से पहले सभी को प्रोग्रामिंग सीखनी चाहिए. एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आपकी रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने का एक तरीका है.” Apple के सीईओ ने हमेशा स्कूली पाठ्यक्रम में कोडिंग को शामिल करने पर जोर दिया है, उनका कहना है कि कोडिंग में एक्सपर्ट होने के लिए चार साल की डिग्री जरूरी नहीं है. एपल CEO के अनुसार, दुनिया भर में हर किसी को कोड सीखने का अवसर मिलना चाहिए. यह नए दरवाजे खोल सकता है.

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

15 hours ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

1 day ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

3 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

5 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

6 days ago