एजुकेशन

आकाशवाणी करवाएगा सरकारी नौकरी की तैयारी

आकाशवाणी करवाएगा सरकारी नौकरी की तैयारी, जानें क्लासेज का शेड्यूल
आकाशवाणी ने साप्ताहिक कार्यक्रम अभ्यास की शुरुआत की है. इसका प्रसारण हर शनिवार रात 9:30 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा. यह कार्यक्रम सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है

आकाशवाणी ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम की शुरुआत आज यानी 2 अप्रैल 2022 से की जा रही है. ऑल इंडिया रेडियो की तरफ से यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए शुरू किया जा रहा है, जो छात्र किसी ना किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग ने एक बयान में कहा कि 30 मिनट के कार्यक्रम ‘अभ्यास’ का पहला एपिसोड शनिवार, 2 अप्रैल 2022 को रात 9.30 बजे 100.1 FM गोल्ड पर प्रसारित होगा.
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और नौकरी चाहने वालों युवकों तक पहुंचने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है. आपको बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यास कार्यक्रम का पहला एपिसोड आधुनिक इतिहास के विषय पर प्रसारित होगा.

इस कार्यक्रम को लोग ऑल इंडिया रेडियो के ट्विटर हैण्डल @airnewsalerts पर या उसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल airnewsofficial पर सुन सकते हैं. इसी के साथ लोग न्यूज ऑन एयर (NewsonAir) के ऐप के जरिए भी इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं.

आकाशवाणी के सार्वजनिक प्रसारक ने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदी भाषा में प्रसारित होगा और इसका प्रसारण हर शनिवार रात 9:30 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा.

इस साप्ताहिक संवादात्मक कार्यक्रम में व्याख्याकार, फैक्टफाइल, परीक्षा कैलेंडर और सप्ताहिक प्रश्न जैसे खंडों को म्यूजिकल ऐड के साथ शामिल किया जाएगा. एआईआर ने कहा कि एक प्रमुख शिक्षाविद श्रोताओं की समस्याओं से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर भी देगा.

बते दें कि अगले शनिवार 9 अप्रैल 2022 को प्रसारित होने वाले अभ्यास कार्यक्रम के अगले एपिसोड के लिए छात्र अपनी समस्याओं से जुड़े प्रश्न इस व्हाट्सएप नंबर 928 909 4044 पर भेज सकते हैं या फिर छात्र 5 अप्रैल 2022 तक अपने प्रश्न इस आईडी abhyas.Air@gmail.com पर मेल कर सकते हैं.

इसी के साथ आपको बता दें कि अगले सप्ताह प्रसारित होने वाले अभ्यास कार्यक्रम के अगले एपिसोड के लिए चुना गया विषय भारतीय राजनीति और संविधान है .

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

14 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago