*अजयश्री फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर श्रीमती उषा नैथानी को मिला अजयश्री सम्मान*
उषा नैथानी, पत्नी डा. एस. पी. नैथानी, 1981 से सामाजिक सेवा में जुट गयी। निर्धन महिलाओं को स्वालम्बी बनने में सहायता देना, उनके बच्चों का हित, उन्हें सिलाई, पढाई, बुनाई इत्यादि के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना इनका कार्य क्षेत्र रहा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन क्षेत्र में इनकी गहरी रूचि रही। शुरु में इन्होने असंगठित रुप में कार्य किया। फिर 2006 में इन्होंने एवं समान विचारों वाली इनकी दोस्तों ने सोसायटी फार विमेन एक्टीविटी एण्ड रिफोर्म (swar) नामक पंजीक्रत संस्था का गठन किया तथा उसके माध्यम से सामाजिक कार्य करना शुरू किया जो आज भी जारी है। इनकी संस्था ने 2007 से ही स्वच्छता के क्षेत्र में संगठित कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था। मोहल्लों , वार्डों
, नालियों की सफाई जनता की मदद से करना, जनता एवं सफाईकर्मियों के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास के भाव उत्पन्न करना इनका लक्ष्य रहा। पोलीथीन हटाओ मुहिम में इनकी संस्था जोरशोर से लगी रही।,सुन्दर आँगन- घर प्रतियोगिताओं के द्वारा ए नगर में स्वच्छता का वातावरण तैय्यार करती यहीं। संगीत के सात स्वरों की तरह इनकी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, सहभागिता, संस्कृति, सहयोग, शिशु एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करती रहती है। आज तक इनकी संस्था ने सरकारी सहायता नहीं ली है। साथ ही नीरजा गोयल को व राजेंद्र गुप्ता जी को खेल के क्षेत्र अजयश्री सम्मान से सम्मानित किया गया, लैंसडाउन अभ्युदय संस्था की भावना वर्मा को सामाजिक कार्यो सम्मानित किया गया
उमा सिसोदिया, अरुणा वशिष्ठ, अम्बिका रूही जी, इक़बाल आज़र संरक्षक अजयश्री फाउंडेशन, जनार्दन पाण्डेय सांस्कृतिक सचिव अजयश्री फाउंडेशन, अवनी शर्मा सह संपादक अजयश्री टाइम्स, अनुग्रह शर्मा क्रिएटिव हेड अजयश्री टाइम्स आदि मौजूद रहे।संस्था की चेयरमैन विजयश्री वन्दिता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…