उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कहर के बीच अब सोमवार से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल बंद रहने की समयावधि और बढ़ाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने विगत सात जनवरी को आदेश जारी कर 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसके बाद 17 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब निर्णय लिया गया है कि फिलहाल बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को अभी नहीं खोला जाएगा।

प्रदेश के स्कूलों को बंद रखने की समय अवधि बढ़ाए जाने के लिए शासन स्तर पर आदेश तैयार किया जा रहा है, रात तक इस संबंध में शासनादेश जारी हो जाएगा। शिक्षा सचिव मिनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)