हल्द्वानी में ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ, पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथहल्द्वानी में ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ, पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व धामी ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब नशे को ‘ना’ और जीवन को ‘हाँ’ कहने के लिए आगे आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि यह धीरे-धीरे युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लेता है और इससे बाहर निकलना अत्यंत कठिन हो जाता है। इसका दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में प्रारंभ किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सैकड़ों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) केंद्रों का संचालन एवं विस्तार भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने हेतु ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं, जो नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती, इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. स्वामी रामेश्वरम हरि, डॉ. हरीश रौतेला, श्याम अग्रवाल, राम सिंह कैड़ा, गजराज सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नामधारी, प्रताप बिष्ट, भारत भूषण, डॉ. अशोक पाल, शंकर कोरंगा, शांति महरा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, ध्रुव रौतेला, सुरेश भट्ट, योगेंद्र सिंह रौतेला सहित आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. एवं अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)