मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित नवनिर्मित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड कृषि विपणन बोर्ड द्वारा ₹817.68 लाख की लागत से बनाए गए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय काशीपुर के नवनिर्मित भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ₹1013.95 लाख की धनराशि से जयतपुर-धनौरी मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई, उत्तराखण्ड पेयजल निगम ऋषिकेश द्वारा ₹233.86 लाख की लागत से बनाये गए सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एवं ₹75.98 लाख की लागत से बने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय हरिद्वार के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कश्मीर में हुए आतंकवाद के कायराने हमले की निंदा की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों पर किए गए कायराना हमले में जान गँवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपए की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण होने से जहां एक ओर परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा सकेगा वहीं, आम जनमानस को पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम सेवाएँ भी मिलेंगी। साथ ही, ₹7 करोड़ से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार एवं ऋषिकेश में बनाए गए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का शुभारंभ होने से न केवल ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में पारदर्शिता आएगी बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि आज, चालकों की ड्राइविंग स्किल्स को बढ़ाने तथा लापरवाही को कम करने के लिए जहां एक ओर कुमाऊं में आई.डी.टी.आर. (IDTR) का निर्माण किया जा रहा है वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित बनाने के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स की स्थापना भी की जा रही है। इसके साथ ही देहरादून में राज्य सरकार, आई.डी.टी.आर. और माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में मोबाईल आधारित सॉफ्टवेयर (HAMS & Harnessing Automobile for Safety) विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ड्राइविंग लाईसेन्स परीक्षा मानवीय हस्तक्षेप के बिना ली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग ₹1,950 करोड़ की फंडिंग से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जा रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ₹1,100 करोड़ की लागत से औद्योगिक हब परियोजना एवं ₹100 करोड़ की लागत से अरोमा पार्क परियोजना भी संचालित की जा रही है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने साईं पब्लिक स्कूल कुंडेशवरी जाकर स्व. कैलाश गहतोड़ी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली विकास शर्मा, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, अपर सचिव परिवहन रीना जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, एमडी मंडी आर डी पालीवाल, एडीएम पंकज उपाध्याय, जीएम डीआईसी विपिन कुमार, एसपी निहारिका तोमर, अभय कुमार, एआरटीओ विमल पाण्डे, पूजा नयाल, डीएफओ प्रकाश आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जनता उपस्थित रही।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)