मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आज सचिवालय में प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के सामने भारत के संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम व निर्वाचनों का संचालन नियम सहित विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

सीईओ ने राजनैतिक दलों से एक सप्ताह के भीतर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति किए जाने से राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन विभाग के मध्य निरंतर समन्वय स्थापित रहेगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों/मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजनैतिक दलों द्वारा निर्धारित फार्मेट में जानकारी भरकर सभी बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी होगी।

डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के बाद बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की परीक्षण के साथ ही और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। बीएलए एक अर्हता तिथि में बीएलओ को 10 फार्म भेज सकते हैं जिसमें मतदाता का नाम शामिल करनेे, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्ठियां शामिल रहेंगी।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से संजीव विज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से गिरिराज हिंदवाल, दिनेश सिंह, बहुजन समाज पार्टी से दिग्विजय सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से अनंत आकाश, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)