कितना खूबसूरत होगा अगर सफर की शुरुआत हो विस्टाडोम कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस। आपको बता दें कि रेल यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। ट्रेन सेवा में सुधार की कवायद में जुटी भारतीय रेल देहरादून दिल्ली भारत एक्सप्रेस की तैयारी कर रही है। ये ट्रेन विस्टाडोम कोच से लैस होगी। वंदे भारत ट्रेन को देहरादून से नई दिल्ली या उसके आगे किसी और गंतव्य स्टेशन तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी विस्टाडोम कोच लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

ऐसा होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर आरामदेह होने के साथ ही मजेदार भी होगा। फिलहाल परिचालन विभाग प्रोजेक्ट की डिटेल तैयार कर रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। जिसमें देहरादून से वंदे भारत ट्रेन चलाने व शताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच लगाए जाने से जुड़ी जानकारियां मांगी गई है। विस्टाडोम कोच की खूबियां…..
ये तो हुई प्रस्ताव की बात, चलिए अब आपको विस्टाडोम कोच की खूबियां भी बताते हैं। विस्टाडोम पारदर्शी कोच होता है। यह आधुनिक तकनीक वाला कोच है। कोच में बैठकर यात्री आकाश व दोनों ओर आसानी से बाहर का नजारा देख सकते हैं।

इस तरह अगर देहरादून-दिल्ली के बीच विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन चलेगी तो यात्री राजाजी नेशनल पार्क के रास्ते से गुजरते हुए जंगल में विचरण कर रहे जानवरों का करीब से दीदार कर सकेंगे। हालांकि इस मजेदार सफर के लिए उन्हें थोड़ा ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। क्योंकि विस्टाडोम कोच का किराया एसी कोच से अधिक होता है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)